Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली ननि चुनाव से पहले आप विधायक भाजपा में शामिल

Published

on

दिल्ली, नगर निगम चुनाव, आप विधायक, भाजपा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Loading

 

नई दिल्ली | दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। यहां नगर निगम चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं। इसे आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
दिल्ली, नगर निगम चुनाव, आप विधायक, भाजपा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि आप में लोकतंत्र नहीं रह गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं कर रहे।

प्रकाश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे। उत्तर, पूर्व व दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के 272 वार्डो के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले जाएंगे, जिसके परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होंगे।

 

नेशनल

राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं. वे यहां से 2014 और 2019 में भी चुनाव जीत चुके हैं.। लखनऊ सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (1991, 1996, 1998, 1999 और 2004) में सांसद चुने गए। 2009 में इस सीट से बीजेपी के लालजी टंडन से जीत हासिल की। इससे पहले 1989 में जनता दल के मांधाता सिंह जनता दल के टिकट पर सांसद चुने गए थे।

इससे पहले नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और वह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे और तीसरी बार उनकी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से रविदास मेहरोत्रा ​​को मैदान में उतारा है।

Continue Reading

Trending