Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त से जमकर नाचे मोदी के मंत्री

Published

on

Loading

पटना। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार यूपी में भाजपा को बढ़त मिल रही है। इन नतीजों से उत्साहित भाजपा नेता होली मिलन में जमकर थिरके। केंद्रीय मंत्रियों ने भी जमकर होली का जश्न मनाया।

राजधानी पटना में होली के त्यौहार का खुमार आम और खास सभी पर सिर चढ़कर बोल रहा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया भाजपा नेताओं ने होली के गीत पर जमकर ठुमके भी लगाये।

एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बढ़त दिखाया जा रहा है। नतीजों से उत्साहित भाजपा नेता होली का जश्न मना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया तो भाजपाई होली मिलन के गीत पर जमकर थिरके।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव पूरी तरह होली के रंग में डूबे हुए थे दोनों मंत्रियों ने लोगों के साथ रंग और गुलाल से होली खेली और फिर गीत संगीत का मजा लिया।  रविशंकर प्रसाद ने होली के गीत पर जहां ढोल बजाया वहीं रामकृपाल यादव अपने को रोक नहीं पाए और होली के पारंपरिक गीत पर जमकर थिरके।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending