Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एग्जिट पोल : यूपी में किसी को बहुमत नहीं, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

Published

on

एग्जिट पोल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस

Loading

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरुवार को सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत की बदौलत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभर सकती है लेकिन हो सकता है कि इसे बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रहना पड़े। अधिकांश एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया है। यानी, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है।

एग्जिट पोल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस

एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 164 से 176 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है।

एबीपी के सर्वे में बसपा को 60 से 72 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जबकि अन्य के हिस्से में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 190 से 210 सीटें जीत सकती है। यही एक सर्वे है जिसमें भाजपा को बहुमत का आंकड़ा छूते दिखाया गया है। इसके अनुसार, सपा-कांग्रेस को 110 से 130 सीटें और बसपा को 57 से 74 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से आठ सीटें जा सकती हैं।

इंडिया न्यूज-एमआरसी के सर्वे की बात करें तो भाजपा को 185 सीटों पर जीत मिल सकती है। सत्तारूढ़ सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। बसपा को इस सर्वे में 90 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार आठ सीटों पर जीत सकते हैं।

इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा 155 से 167 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सपा-कांग्रेस को 133 से 147 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि बसपा को 81 से 93 सीटों पर जीत मिल सकती है। आठ से 20 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवारों को जीत मिल सकती है।

 

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending