Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एग्जिट पोल : मणिपुर में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला

Published

on

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, इंडिया टुडे-एक्सिस, भारतीय जनता पार्टी,

Loading

नई दिल्ली | पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सामने आए दो अलग-अलग एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ही दलों के लिए अच्छी खबर आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, इंडिया टुडे-एक्सिस, भारतीय जनता पार्टी,

इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण के अनुसार, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में भाजपा को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। यानी कि इस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में नौ से 15 सीटें जा सकती हैं।

वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस दोबारा सत्ता अपने पास रखने में सफल हो सकती है। इस सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 30 से 36 सीटें और भाजपा को 16 से 22 सीटें मिल सकती हैं।

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending