मुख्य समाचार
जल्लीकट्टूः भूख हड़ताल करेंगे एआर रहमान, विश्वनाथन आनंद ने भी किया समर्थन
चेन्नई। ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक ए.आर. रहमान ने घोषणा की है कि वह नादिगर संगम के सदस्यों के साथ शुक्रवार को एक दिन का उपवास करेंगे। यह उपवास वह जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए करेंगे। नादिगर संगम दक्षिण भारतीय कलाकारों का संघ है। रहमान ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं तमिलनाडु की भावना के समर्थन में शुक्रवार को उपवास कर रहा हूं।”
तमिल फिल्म बिरादरी के कई कलाकार जल्लीकट्टू के समर्थन में उपवास में भाग लेंगे। जल्लीकट्टू सांड को भड़काकर उसे काबू में करने का खेल है। अदालत ने इस खतरनाक खेल पर पाबंदी लगा दी है। हजारों पुरुष और महिलाएं जल्लीकट्टू पर से प्रतिबंध खत्म किए जाने की मांग कर रहे हैं। सर्वोच्च अदालत ने जल्लीकट्टू पर मई 2014 में प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत ने कहा कि बैल को एक प्रदर्शक जानवर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तभी से लोग केंद्र सरकार खेल को अनुमति दिए जाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं। दक्षिण सिनेमा के कई हस्तियों- रजनीकांत, कमल हसन और वेत्रिमारन ने प्रतिबंध के खिलाफ विरोध के प्रति समर्थन जताया है।
पूर्व विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने भी जल्लीकट्टू का समर्थन किया है। आनंद ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट में कहा, “मेरा शहर फिर से उभर रहा है। एकता के साथ, शांति के साथ। एक तमिलनाडु निवासी होने पर गर्व है। यहां की युवा पीढ़ी आधुनिक है, लेकिन अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई है।”
आनंद द्वारा किए गए इस ट्वीट को स्पष्ट करते हुए शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी अरुणा ने कहा, “आनंद एक टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं लेकिन वह इस मुद्दे पर अपने विचार जाहिर करना चाहते थे।” अरुणा ने कहा कि उनके पास कोई पालतु पशु नहीं है, लेकिन वे दोनों पशुओं से बहुत प्यार करते हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल17 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
नेशनल22 hours ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
नेशनल22 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद