Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बच्चों को कामगार न बनाएं : अमिताभ

Published

on

बच्चों को कामगार न बनाएं : अमिताभ

Loading

बच्चों को कामगार न बनाएं : अमिताभ

मुंबई| महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे इस दुनिया को बच्चों के लिए एक बेहतर जगह बनाने में योगदान देते हुए कामगारों के तौर पर उनकी भर्ती न करें। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “हम सभी के पास दुनिया को बच्चों के लिए बेहतर जगह बनाने की शक्ति है। कृपया उन्हें कामगार न बनाएं।”

अमिताभ ने बाल श्रम के खिलाफ अपनी आवाज ऐसे समय में उठाई है, जब क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट, शतरंज के उस्ताद विश्वनाथन आनंद, अभिनेत्री सोहा अली खान, मंदिरा बेदी और अभिनेता कुणाल खेमू जैसी मशहूर हस्तियां बाल श्रम के खिलाफ रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के ट्विटर अभियान में शामिल हुईं। इसे पिछले सप्ताह लांच किया गया।

पिछले चार दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ ने फिल्म निर्माण में युवाओं की प्रतिभा और समर्पण की सराहना की।

उन्होंने पोस्ट किया, “फिल्म ‘पिंक’ का वो क्या दिन था। युवा प्रतिभा का अद्भुत काम देखने को मिला। पूरी यूनिट तालियां बजा रही थी, वे इसके हकदार हैं। अविश्वसनीय युवा प्रतिभा का साथ खुशियां लाता है। खुशी और हंसी के आंसू। भगवान उन्हें आर्शीवाद दें।”

सुजीत सरकार द्वारा निर्मित ‘पिंक’ बंगाली फिल्मकार अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित है। इसमें तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिका में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending