Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महबूबा ने सईद को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

महबूबा ने सईद को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।

महबूबा ने अनंतनाग जिले में स्थित बीजबहेरा शहर में सईद की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री सईद का पिछले साल संक्षिप्त बीमारी के बाद आज ही के दिन नई दिल्ली में निधन हो गया था।

सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी ने पार्टी के संस्थापक की पहली पुण्यतीथि के अवसर पर उनकी याद में एक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम के तहत राज्यभर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

महबूबा अपने पिता की पुण्यतीथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो दिन पहले ही श्रीनगर पहुंच गई थीं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending