Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुलायम, अखिलेश की बैठकों का दौर जारी, सुलह का भी प्रयास

Published

on

Loading

मुलायम, अखिलेश की बैठकों का दौर जारी, सुलह का भी प्रयासलखनऊ | उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर पिछले कई दिनों से सियासी घमासान चल रहा है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के शीर्ष परिवार में चल रही कलह के बीच सुलह का रास्ता निकालने का प्रयास शनिवार को भी जारी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं है, वहीं पार्टी के अन्य दिग्गज किसी भी कीमत पर अब रार को समाप्त करने में जुट गए हैं।

समाजवादी पार्टी में पिता-पुत्र में सुलह की कोशिशें जारी हैं। आज भी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर आधा दर्जन बार गए, वहीं आज भी दस बजे वार्ता करने के लिए वह पार्टी के मुखिया के आवास पर जमे हैं। उनके साथ कार में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद यादव व ओम प्रकाश सिंह भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। सभी नेता एक ही कार में पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दस बजे ही अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और एक दर्जन जिलों के अध्यक्ष व अन्य नेता भी वहां पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के साथ वार्ता का दौर जारी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खेमे में तनातनी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कल रात 12 बजे तक मुलायम के आवास पर बैठक होती रही। अखिलेश और मुलायम के बीच मध्यस्थता कर रहे आजम खां भी 12 बजे मुलायम आवास से निकले।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ कारणों का हवाला देकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव उनके इस हठ को अपना अपमान मान रहे हैं। लंबे समय बाद कल पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री के साथ भेंट करने के बाद सुलह का प्रयास किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending