अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका की हैकिंग मामले पर कड़ी कार्रवाई, रूस पर प्रतिबंध लगाए
वाशिंगटन। अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से कथित हैकिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका ने रूस की कुछ खुफिया एजेंसियों और शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिका में चुनाव के दौरान रूस की नौ एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के कथित हस्तक्षेप की वजह से प्रतिबंध लगाए गए हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका से रूस के 35 सरकारी अधिकारियों को बाहर निकाल दिया। इन अधिकारियों को प्रतिकूल ढंग से काम करने की वजह से अस्वीकार्य घोषित कर दिया गया है।
ओबामा प्रशासन ने अक्टूबर में रूस पर अमेरिका के राजनीतिक संस्थानों की हैकिंग करने और अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था जिन्हें रूस ने बकवास करार देकर खारिज कर दिया था।
ओबामा ने कहा, “डेटा की चोरी और गुप्त जानकारियों को सीधे तौर पर रूस सरकार की ओर से अंजाम दिया गया।”
अन्तर्राष्ट्रीय
गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत
नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।
यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।
स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी
-
नेशनल6 hours ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी ने शिमला में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी
-
नेशनल1 day ago
केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
-
प्रादेशिक3 days ago
पुणे हिट एंड रन केस: कोर्ट ने आरोपी के पिता को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप
-
प्रादेशिक1 day ago
13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा
-
प्रादेशिक1 day ago
भीषण सड़क हादसे में चकनाचूर हुई कार, एयरबैग की वजह से बच गए मां-बेटी