नेशनल
तेलंगाना में 11 विपक्षी विधायक विधानसभा से निलंबित
हैदराबाद| तेलंगाना में विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने के लिए शनिवार को 11 विपक्षी विधायकों को सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधायी मामले के मंत्री हरीश राव द्वारा एक प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष मधुसूदन चारी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नौ और तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के दो विधायकों को निलंबित कर दिया।
विपक्षी सदस्य दल बदल कर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित करने की उनकी मांग पर एक बहस के लिए जोर दे रहे थे। जब विधानसभा अध्यक्ष ने उनके स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो विपक्षी विधायक सदन के कूप में पहुंच गए।
हंगामे के बीच मंत्री हरीश राव ने हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों के एक दिन के निलंबन के लिए प्रस्ताव पेश किया। अध्यक्ष ने उनके निलंबन की घोषणा कर दी और उन्हें सदन छोड़ने के लिए कहा। कांग्रेस नेता के.ए. जना रेड्डी ने निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में बिना किसी चेतावनी के सदस्यों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कभी नहीं की गई थी।
विपक्षी पार्टियां दल बदलने वाले विधायकों की आयोग्यता के मामले में हो रही देर से नाखुश थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामला उनके विचाराधीन है और सदस्यों को उनके निर्णय का इंतजार करना चाहिए। विगत दो साल में एक दर्जन से अधिक विपक्षी विधायक दल बदल कर टीआरएस में शामिल हो गए हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस