Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई : ‘आप’

Published

on

आम आदमी पार्टी, आप, नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, कैशलेस अर्थव्यवस्था, केंद्र सरकार, आप विधायक

Loading

आम आदमी पार्टी, आप, नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, कैशलेस अर्थव्यवस्था, केंद्र सरकार, आप विधायक

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उच्च मूल्य के नोटों की नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। आप नेता आदर्श शास्त्री ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश में व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, “नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को नीचे की तरफ ला दिया है। भारतीय बाजार में नोटबंदी के बाद 70-80 फीसद गिरावट आई है।”

उन्होंने कहा, “इसका व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। संगठित क्षेत्र के करीब 4 करोड़ और असंगठित क्षेत्र के 36 करोड़ कर्मचारियों की नौकरियों पर इसका असर पड़ा है।” द्वारका से आप विधायक शास्त्री ने कहा कि कैशलेस अर्थव्यवस्था के नाम पर देश को लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार 86 फीसद नोटों की नोटबंदी से सिर्फ नागरिकों को परेशानी में नहीं डाल रही, बल्कि बड़ी कंपनियों को डिजिटल व्यापार में फायदा पहुंचा रही है।” सरकार के कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए 8 नवंबर को किए गए नोटबंदी के फैसले से देश भर में नकदी की कमी पैदा हो गई है।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending