Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के सदस्यों का धरना

Published

on

Loading

बिहार विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के सदस्यों का धरना

पटना | बिहार विधानमंडल परिसर में शुक्रवार को सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों और विधान पार्षदों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। इसमें शामिल नेताओं का कहना है कि नोटबंदी को लेकर किसान और मजदूर परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में इस धरना-प्र्दशन में महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) तथा कांग्रेस के सभी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

राबड़ी देवी ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, मजदूर परेशान हैं। लोग अपने ही पैसों के लिए दिनभर भटक रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों की याद दिलाते हुए कहा कि लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये कब डाले जाएंगे, यह उन्हें बताना चाहिए।

महागठबंधन के इस धरना को लोग एकजुटता दिखाए जाने के रूप में देख रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ धरना विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाप्त हो गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending