मनोरंजन
डिस्कवरी चैनल पेश कर रहा है ईटन अलाइव?
लखनऊ। डिस्कवरी चैनल पहले कभी न देखी गई, बेहद खतरनाक मुठभेड़ को पेश करेगा। ये है ईटन अलाइव? इस कार्यक्रम में सर्प शोधकर्ता और संरक्षणवादी पाल रोजोली को दिखाया जा रहा है जो एक विशाल अजगर द्वारा जिंदा खाए जाने की कोशिश करते हैं। पाल ने जाएंट ग्रीन अनाकोंडा का अध्ययन करने के लिए अपना करियर समर्पित कर दिया है, ये दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ताकतवर सांप है और अमेजान का चरम परभक्षी भी है। इस चुनौती को इसलिए पेश किया गया ताकि दुनिया के सबसे खूबसूरत और खतरे से घिरे हिस्सों में से एक के प्रति लोगों के ध्यान को अधिक से अधिक खींचा जा सके, ये है अमेजान का वर्षावन और वहां का वन्य जीवन।
रोजोली एक दशक से भी अधिक समय से पश्चिमी अमेजान का गहराई से अध्ययन करते आए हैं और उनकी कोशिशों की वजह से पेरूवियन रेन फारैस्ट यानी पेरू के वर्षावन के प्रति जागरूकता पैदा करने में मदद मिली है, ये इलाका जाएंट ग्रीन अनाकोंडा का प्राकृतिक पर्यावास है। इस साल 60 दिन की अवधि के दौरान क्रू ने अमेजान के जंगल में मौजूद इसके आशियाने को ढूंढ़ने से जुड़े रोजोली के अभियान को दिखाया।
रोजोली को लगता है कि इस जंगल में ही सबसे विशाल अनाकोंडा रहते और प्रजनन करते हैं और यही उन गिनी-चुनी जगहों में से एक है जहां बियाबान में इन शर्मीले और भव्य सांपों का ठीक ढंग से अध्ययन किया जा सकता है। अमेजान के जंगल के इस अलग-थलग हिस्से के अपने पहले अभियान में रोजोली अपने अनुमान के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े अनाकोंडा को पकड़ने के करीब थे, 25 से 27 फुट लम्बा ये विशाल सांप उनके हाथों से फिसल गया था और तैरते हुए इस जंगल की तली तक उन्हें लगभग खींच ले गया था।
पाल रोजेली ने कहा ‘मैंने अमेजान के वर्षावन को खुद अपनी आंखों से बर्बाद होते देखा है। ये बर्बादी इतनी तेज रफ्तार से हो रही है कि शायद हम ऐसी आखिरी पीढ़ी हों, जिसके पास इसे बचाने का मौका हो। वहां जो कुछ हो रहा है, लोगों को उसके प्रति जागरूक बनाने की जरूरत है। और इसके लिए इस दुनिया के सबसे विशाल सांप, ग्रीन अनाकोंडा के जरिये अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों को हैरत में डालने से बढि़या तरीका और क्या होगा?’
रोजोली का लक्ष्य क्योंकि इस सांप द्वारा दम घोटे जाने की प्रक्रिया को सहकर उसके पेट में पहुंचने का था, इसलिए अपने संरक्षण के लिए उन्होंने विशेष तौर पर बने एक सूट की मदद ली, जो उन्होंने खुद डिजाइन किया था। इस सूट को रोजेली और उनके इंजीनियरों की टीम ने सर्प विज्ञानियों की मदद से बनाया था और इसे बनाते वक्त ये सुनिश्चित किया गया कि सांप को भी कोई नुकसान न पहुंचे और रोजोली का जीवन भी बचा रहे।
किसी अनाकोंडा की दबोचने की अधिकतम ताकत 90 पीएसआई मानी गई है, ये कुछ ऐसे ही है जैसे किसी की छाती पर स्कूल की कोई बड़ी सी बस पलट जाए। अनाकोंडा सांप क्योंकि अपने शिकार को काबू में करने के लिए अपने विशाल आकार और ताकत पर निर्भर करते हैं, तो उन्होंने एक विशाल अनाकोंडा की दबोचने की ताकत को नापने की आशा में अपनी जिन्दगी दांव पर लगाई। उनका मकसद इसके शिकार और खाने से जुड़े व्यवहारों के बारे में और जानकारी हासिल करना भी था ताकि इन भव्य जीवों की अंदुरूनी कार्यप्रणाली के बारे में बेहतर समझ हासिल की जा सके।
पाल रोजोली और जाएंट ग्रीन अनाकोंडा, दोनों ही स्वस्थ और जीवित हैं। दर्शक पाल द्वारा इस विशाल सांप के पेट में दाखिल होने और उनके साथ इसकी डरावनी मुठभेड़ को जरूर देखें।
डिस्कवरी चैनल के बारे में
डिस्कवरी चैनल, डिस्कवरी कम्यूनिकेशन्स का प्रमुख नैटवर्क है, यह दुनिया में गैर-कथात्मक कार्यक्रमों की उच्चतम गुणवत्ता कायम रखने के लिए समर्पित है और टेलीविजन पर सबसे क्रियाशील नैटवर्कों में से एक बना हुआ है। डिस्कवरी चैनल का शुभारंभ 1985 में हुआ था और अब यह एशिया-पैसिफि़क में 20 करोड़ 20 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबरों तक पहुंचता है। यह दर्शकों को अनेक विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाले गैर-कथात्मक कार्यक्रम दिखाता है, इनमें प्रकृति, विज्ञान और टैक्नाॅलाॅजी, प्राचीन और समकालीन इतिहास, एडवैंचर, सांस्कृतिक और विषय-आधारित वृत्तचित्र शामिल हैं।
डिस्कवरी कम्यूनिकेशन्स के बारे में
डिस्कवरी कम्यूनिकेशन्स (नैस्डैकः डिस्क ए, डिस्क बी, डिस्क के) दुनिया की पहले नम्बर की पे-टीवी प्रोग्रामर है जिसकी पहुंच 220 से भी ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 2 अरब 50 करोड़ उपभोक्ताओं तक है। डिस्कवरी, लोगों को अपनी दुनिया खोजने और उनकी उत्सुकता को शांत करने के लिए दुनिया भर में फैले अपने 200 से ज्यादा टेलीविजन नैटवर्कों का उपयोग करता है, जो अपने उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
इन नैटवर्कों का नेतृत्व करते हैं- डिस्कवरी चैनल, टी एल सी, एनिमल प्लैनेट, साइंस और इनवैस्टिगेशन डिस्कवरी, इसके अलावा उसके पास अमरीका के संयुक्त उपक्रम नैटवर्क ओ डब्ल्यु एनः आप्रा विन्फ्रे नैटवर्क और हब नैटवर्क भी है। डिस्कवरी स्कूलों को उपलब्ध कराए जाने वाले शैक्षिक उत्पादों और सेवाओं का भी एक जाना-माना प्रदाता है। इसके अलावा इसमें के12 डिजिटल पुस्तकों की एक पुरस्कृत श्रृंखला भी सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त इसमें एक डिजिटल लीडर है जिसके पास डिस्कवरी डिजिटल नैटवक्र्स सहित एक विविध आनलाइन पोर्टफोलियो है। एशिया-प्रशांत में डिस्कवरी के आठ ब्रैंड 61 करोड़ 20 लाख लोगों तक 37 देशों में पहुंचते हैं और उसके कार्यक्रम 15 भाषाओं और बोलियों में पेश किए जाते हैं।
प्रादेशिक
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।
इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल3 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
-
नेशनल2 days ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर
-
नेशनल3 days ago
सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट