Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गूगल मैप में ट्रंप टावर बना ‘डंप टावर’

Published

on

गूगल मैप, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सीएनएन

Loading

गूगल मैप, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सीएनएन

                     डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन  | न्यूयार्क शहर में स्थित ट्रंप टावर का नाम कुछ घंटों के लिए बदल कर ‘डंप टावर’ हो गया था। इसका सही नाम जल्द ही गूगल मैप पर रविवार सुबह ठीक कर लिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप टावर अमेरिका के चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घर है जो, न्यूयार्क के मैनहटन शहर में स्थित है।

सीएनएन के अनुसार,  कोलंबस सर्किल में ट्रंप इंटरनेशनल होटल और टावर का नाम भी बदलकर ‘डंप इंटरनेशनल होटल और टावर’ हो गया था।

रविवार सुबह बदले हुए नाम को हटाया गया।

मैप सर्विस के उपयोगकर्ताओं ने इसे नोटिस करना शुरू किया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है। वह ट्रंप टावर का अस्थाई मुख्यालय के तौर पर उपयोग करते हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending