Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हमें स्मार्ट विलेज पर भी ध्यान देना होगा : राम नाईक

Published

on

Loading

Ram naikलखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को कन्फरडेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘स्मार्ट सिटीज कान्फ्रेंस’ का उद्घाटन किया।
नाईक ने कहा कि स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजन सराहनीय है। स्वच्छ भारत अभियान, समर्थ भारत, स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे और कौशल विकास की जो योजनाएं हैं, उन पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना प्रधानमंत्री का है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 13 शहर शामिल हैं।

नाईक ने कहा कि देश का विकास करना है तो उद्योगों के विकास को बढ़ाना होगा। बढ़ते हुए शहरीकरण के बीच हमें स्मार्ट विलेज पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस कान्फ्रेंस में जो चर्चा होगी, उसका लाभ लखनऊ के साथ प्रदेश और देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास पर विचार-विमर्श सभी शहरों के लिए होना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा करने के लिए इच्छाशक्तिके साथ जन-भागीदारी भी आवश्यक है। विकास पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ संबंधित विभागों के बीच समन्वय जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटीज के विकास की प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्र से पलायन भी एक कारण है। रोजगार न होने के कारण गांवों के लोग शहर की ओर पलायन करते हैं। पलायन रोकने के लिए जरूरी है कि स्मार्ट सिटी में जो उद्योग लगाए जाएं। किसी एक गांव को गोद लेकर उसे स्मार्ट विलेज बनाया जाना चाहिए।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending