Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुपरस्टार रजनीकांत CM जयललिता से मिलने बेटी संग पहुंचे अपोलो अस्पताल

Published

on

Loading

रजनीकांत

चेन्नई,  सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ रविवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का हाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। रजनीकांत ने अस्पताल पहुंचकर जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।


एक सूत्र के अनुसार, रजनीकांत करीब 25 मिनट तक अस्पताल में रहे।

एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “रजनीकांत को मुख्यमंत्री के वार्ड में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।”

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को 22 सितम्बर को बुखार और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में 10 अक्टूबर को दी गई जानकारी में बताया गया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल से छूटने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। 

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending