Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ब्रिक्स से इतर मोदी, पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Published

on

Loading

मोदी, पुतिनबेनॉलियम (गोवा),  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई। उनकी यह वार्ता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हो रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन का हिस्सा है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा तथा कृषि आधारित व्यावसायिक समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद जताई जा रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “मोदी और पुतिन रक्षा, आतंकवाद से मुकाबले सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।”

इससे पहले पुतिन जब गोवा के डैबोलिम हवाईअड्डे पर पहुंचे तो उनका रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। इसके बाद मोदी ने ट्विटर पर उनका अभिवादन करते हुए लिखा, “भारत आपका स्वागत करता है राष्ट्रपति पुतिन। आपकी यात्रा फलदायी हो।”

पुतिन के साथ भारत दौरे पर रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और उद्योग मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी भी आए हुए हैं।

मोदी और पुतिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केएनपीपी) की तीसरी और चौथी इकाइयों की स्थापना के लिए शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

दोनों देशों के बीच इस पर एक समझौते की भी उम्मीद जताई जा रही है। रूस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया था कि इसकी घोषणा दोनों नेताओं की वार्ता समाप्त होने के बाद की जा सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending