Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दुष्कर्म मामले में विधायक की जमानत के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी

Published

on

Loading

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में पटना उच्च न्यायालय से मिली जमानत को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार के आरोपी विधायक को नोटिस जारी किया। हालांकि, न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी और न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना की पीठ ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि विधायक राजबल्लभ यादव का पक्ष सुने बिना वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।

नोटिस में 17 अक्टूबर तक जवाब देने को कहा गया है। शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार को आरोपी को निजी तौर पर नोटिस थमाने की अनुमति दी।

नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति ए.के.सीकरी ने कहा, “पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश जमानत मामले की सुनवाई कर रहे हैं।”

नवादा से विधायक राजबल्लभ यादव पर आरोप है कि उन्होंने इस साल फरवरी महीने में बिहारशरीफ स्थित अपने निवास पर एक स्कूल जाने वाली लड़की के साथ कथित दुष्कर्म किया था।

राष्ट्रीय जनता दल विधायक यादव को इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन, राज्य विधानसभा में वह अभी भी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक बने हुए हैं।

नेशनल

ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के गंजम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था वहां मैंने अयोध्या दर्शन किए आज मैं प्रभु जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। पहला भारत में मजबूत सरकार बनाने का और दूसरा राज्य में भाजपा नीत मजबूत सरकार बनाने की।

पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रभु रामलला का भव्य मंदिर मोदी ने नहीं ये आपके एक वोट ने बनाया। ये आपके एक वोट की ताकत है कि भव्य राम मंदिर बनाया है। पांच सौ साल का इंतजार अब खत्म हुआ। पीएम ने कहा कि मैं ओडिशा के सभी लोगों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में हिंदुस्तान के लिए मजबूत सरकार बनाने के लिए हैं. वहीं दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।

पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को यहां बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। पीएम ने कहा कि आज 6 मई है। 6 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा और मैं आप सबको बीजेपी के ओडिशा के मुख्यमंत्री के शपथ के लिए निमंत्रण देने आया हूं। ओडिशा में बीजेडी अस्त है। कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त है। सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।

पीएम ने कहा कि ओडिशा में पहले करीब कांग्रेस और फिर 25 साल से बीजेपी सरकार रही है, लेकिन हुआ क्या ओडिशा के पास भरपूर पानी भी है। ओडिशा के पास भरपूर उपजाऊ जमीन भी है। जमीन के नीचे खनिज का खजाना भी है। इतना लंबा समुद्री तट भी है। सिल्क सिटी भी है और खाद्य की राजधानी भी है, इतिहास भी है और संस्कृति की धरोहर भी है। सब कुछ है फिर ऐसा क्या हुआ कि इतने अमीर ओडिशा की जनता गरीब रह गई। ओडिशा अमीर है जनता गरीब है।

पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में सोनिया जी की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी, मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया हुआ था। उन्होंने सिर्फ ओडिशा को दस साल में एक लाख करोड़ रुपये दिए थे और मोदी ने दस साल में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ओडिशा को दिए। सिर्फ पैसे भेजने से काम नहीं चलता। यहां ओडिशा में अच्छी सरकार भी तो चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि यहां दिल्ली से जो पैसा भेजता है। आपके लिए योजनाएं बनाता है लेकिन बीजेडी सरकार या तो उनको लागू नहीं करती या फिर अपना स्टीकर लगा देती है और ऊपर से लूटपाट करती है।

Continue Reading

Trending