Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हिलेरी ने पहली अमेरिकी प्रेसीडेंशियल डिबेट में ट्रंप को हराया

Published

on

Loading

trump-hillaryन्यूयॉर्क। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने इससे संबंधित पहली बहस जीत ली है। सीएनएन/ओआरसी पोल के मुताबिक, न्यूयार्क के होफस्ट्रा विश्वविद्यालय में सोमवार रात हुई बहस में दर्शकों ने हिलेरी को 62 फीसदी, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 27 फीसदी मत दिया।

दोनों के बीच सोमवार रात को अर्थव्यवस्था, करों में कटौती, इस्लामिक स्टेट (आईएस), नस्लवाद जैसे मुद्दों पर बहस हुई। एनबीसी न्यूज के लेस्टर होल्ट ने होस्फट्रा विश्वविद्यालय में इस 90 मिनट की बहस की मेजबानी की। हिलेरी ने ट्रंप से यह कहते हुए बहस की शुरुआत की कि आप कैसे हैं डोनाल्ड?

पहला सवाल अमेरिकी नागरिकों की जेब में पैसा वापस आने और रोजगारों के सृजन का था, जिसके जवाब में हिलेरी ने सभी के लिए अर्थव्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह पुरुषों व महिलाओं के लिए समान वेतन के लिए काम करेंगी।

हिलेरी और ट्रंप के बीच बहस काफी तीखी रही। हिलेरी ने ट्रंप पर 2008 में आर्थिक संकट से लाभ भुनाने का आरोप लगाया। वहीं, ट्रंप ने इसे नकारते हुए कारोबार कहा। ट्रंप ने कहा कि चीन और मेक्सिको अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां और कारोबार हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें हमारे रोजगारों को छिने जाने से रोकना होगा। कंपनियों को अमेरिका छोडक़र जाने से रोकना होगा।

यह बहस उस वक्त तीखे मोड़ पर पहुंच गई जब हिलेरी ने ट्रंप से पूछा कि वह अपनी आयकर की जानकारियां साझा क्यों नहीं करते?
हिलेरी ने कहा, हो सकता है कि वह उतने अमीर नहीं हों, जितना वह कहते हैं। हो सकता है कि वह उतना दान-पुण्य नहीं करते हों, जितना वह दावा करते हैं। या फिर यह हो सकता है कि वह अमेरिकी नागरिकों के समक्ष यह प्रकट नहीं करना चाहते हों कि उन्होंने संघीय करों का भुगतान नहीं किया है।

इस पर ट्रंप ने कहा कि जब हिलेरी अपने निजी ईमेल सर्वर से हटाए गए 33,000 ईमेल की जानकारियां सार्वजनिक कर देंगी तो वह भी अपने आयकर की जानकारियां साझा कर देंगे। ये ईमेल 2009 से 2013 के बीच उनके विदेश मंत्री रहते हुए किए गए थे।

बहस के दौरन हिलेरी ने हालांकि माना कि निजी सर्वर का इस्तेमाल करना गलती थी। नस्लीय मुद्दों और अपराधों पर चर्चा के दौरान हिलेरी ने कहा कि पुलिस का स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना जरूरी है, ताकि उनमें विश्वास बहाली हो सके। वहीं, ट्रंप ने हिलेरी पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) को खड़ा करने का आरोप लगाया।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending