Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने पौधों की 7 नई प्रजातियां देश को सौंपी

Published

on

मोदी

Loading

मोदीनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पौधों की सात नई प्रजातियां राष्ट्र को समर्पित की। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की 75वीं वर्षगांठ पर वह किसानों से भी मुखातिब हुए। मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कहा, “कोई भी देश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बिना तरक्की नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, “देश में पिछले 75 वर्षो में सीएसआईआर के योगदान से हमारी उम्मीदें बढ़ी हैं। लोग सिर्फ उन्हीं से उम्मीदें करते हैं, जो कुछ कर सकते हैं।” मोदी ने उद्योग और आम लोगों के लिए विज्ञान एवं अनुसंधान के बीच अंतर कम करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “हम कभी-कभी अविष्कार करते हैं, लेकिन आम आदमी इन अविष्कारों से दूर रहता है।” मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें बेहतर मार्केटिंग के लिए उत्पादों का ब्रांड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मोदी ने तमिलनाडु के कुड्डालोर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “अपने उत्पाद को एक नाम दें। इससे उन्हें पहचान मिलेगी और उनकी बाजार संभावनाएं बढ़ेंगी।” उन्होंने जोरहट में बनस्पति विज्ञान के छात्र रहे एक अन्य किसान से कहा, “मैं खुश हूं कि आपने कृषि की ओर लौटने का फैसला किया, जबकि कई लोग ऐसा नहीं करते। हमें इस उत्साह की जरूरत है।”

मोदी ने हैदराबाद, तमिलनाडु के कुड्डलोर, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के किसानों से भी बातचीत की। मोदी ने पौधों की जो प्रजातियां राष्ट्र को समर्पित की, उनमें लेमन ग्रास, सिट्रेनेला, वेटीवर और कैना लीली शामिल हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending