Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ज्यादा लोकप्रिय हो रहा छोटा पर्दा : जॉन अब्राहम

Published

on

जॉन अब्राहम

Loading

जॉन अब्राहमनई दिल्ली| अभिनेता जॉन अब्राहम का मानना है कि फिल्मों को बड़े पर्दे की तुलना में छोटे पर्दे पर लोगों के बीच अधिक लोकप्रियता मिलती है।  ई-मेल के जरिए हुई बातचीत में जॉन ने बताया, “मुझे लगता है कि छोटे पर्दे की पहुंच बड़े पर्दे की तुलना में लोगों के बीच अधिक है।”

जॉन ने कहा, “मैंने इस बात पर गौर किया है कि ‘फोर्स’ जैसी कुछ फिल्मों को टेलीविजन के जरिए अधिक लोकप्रियता मिलती है, बजाय थियेटरों के।” अभिनेती की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का प्रसारण रविवार को टेलीविजन चैनल ‘सोनी मैक्स’ पर किया गया और जॉन का मानना है कि यह अधिक जनता तक पहुंची होगी।

जॉन का कहना है कि जिस प्रकार एक फिल्म को लेकर टेलीविजन कई बार लोगों तक पहुंचा है, तो इस माध्यम की तुलना सिनेमा से नहीं की जा सकती। अभिनेता ने कहा, “सच कहूं, तो आप दो चीजों की तुलना नहीं कर सकते। ये दोनों चीजें पूरी तरह से अलग हैं तथा वे परस्पर और विशेष तौर पर अपना उद्देश्य दर्शाते हैं।”

जॉन अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स-2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भूषण भी मुख्य भूमिका में हैं। यह 2011 में आई फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending