Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर ग्लोबल सिटीजन महोत्सव में कोल्डप्ले के साथ देंगे प्रस्तुति

Published

on

रणवीर

Loading

रणवीर मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के साथ ग्लोबल सिटीजन महोत्सव के पहले संस्करण में मंच साझा करते देखा जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत 19 नवंबर को मुंबई में होगी।  एक बयान में कहा गया कि रणवीर का नाम उन बॉलीवुड सितारों के नामों की सूची में शामिल है, जो इस महोत्सव में प्रस्तुति देंगे।

इस महोत्सव का आयोजन गलोबल सिटीजन के 15 साल के अभियान को शुरू करने के लिए किया जा रहा है, जो भारत में सामाजिक परिवर्तन को लामबंद करेगा। इस समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

‘बाजीराव मस्तानी’ के कलाकार अपनी ही फिल्मों के हिट गानों पर प्रस्तुती देंगे।  अपने पहले साल में, ग्लोबल सिटीजन इंडिया व्यापक तौर पर इस प्रकार की चीजें प्रस्तुत करेगा, जो शिक्षा, समानता, जल सफाई और स्वच्छता जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में न्यूयार्क में आयोजित हुए ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। 2015 में मार्टिन ने मोदी से मुलाकात की थी और ‘स्वच्छ भारत’, ‘नमामि गंगे’ और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पहलुओं के बारे में चर्चा की।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending