Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में आईएस आतंकवादियों ने 3 जवानों को मारा

Published

on

सीरिया

Loading

सीरिया अंकारा। तुर्की जनरल स्टाफ ने अपनी जानकारी में बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने उत्तरी सीरिया के ताल अल-हवा क्षेत्र में तुर्की सेना के एक टैंक पर हमला किया। इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

जानकारी में यह भी कहा गया है कि तुर्की सेना ने अपनी तोपों से आईएस के 15 ठिकानों पर 41 गोले दागे थे। इसमें आतंकवादी संगठन की चार इमारतें ध्वस्त हो गईं।

इन हमलों में पिछले 17 दिनों से चल रहे ‘युफारेट्स शील्ड’ अभियान में तुर्की की सेना को सातवीं बार क्षति पहुंची है। आईएस की ओर से छह सितम्बर को किए गए हमले में तुर्की सेना के तीन जवानों की मौत हो गई और अन्य चार जवान घायल हुए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending