Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण की सफलता की घोषणा की

Published

on

उत्तर

Loading

उत्तर प्योंगयांग। डेमोक्रेटिक पापुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सफलतापूर्वक परमाणु बम विस्फोट परीक्षण को अंजाम दिया है। सरकारी टेलीविजन चैनल ने इसकी जानकारी दी।

यह उत्तर कोरिया का पांचवां परमाणु परीक्षण था, जो आखिरी परीक्षण के आठ माह बाद किया गया।  उत्तर कोरिया न्यूक्लियर वेपल्स इंस्टीट्यूट द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह परीक्षण नव वैज्ञानिकों और तकनीशियनों द्वारा बनाए गए परमाणु बमों की शक्ति जांचने के उद्देश्य से किया गया।

यह कदम संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणुरहित रखने करने के प्रयासों का उल्लंघन है।  परमाणु परीक्षण देश की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending