Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया को अमेरिका की चेतावनी

Published

on

अमेरिका

Loading

अमेरिका वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि हाल में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण के लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने परमाणु परीक्षण को उकसावे की कार्रवाई बताया और दोहराया कि अमेरिका एशिया और दुनिया भर में अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने उन्हें उत्तर कोरिया में भूकंपीय गतिविधि का पता चलने के बारे में बताया तो ओबामा ने फोन पर दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी बात की।

उत्तर कोरिया के मुख्य परमाणु परीक्षण स्थल पुंग्ये-री में सुबह करीब 9.30 बजे रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता वाले कृत्रिम भूकंप का पता चला था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।

बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया की इस उकसावे की कार्रवाई पर विचार करने के लिए ओबामा अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ अगले कुछ दिनों तक चर्चा करेंगे। किसी प्रकार के परमाणु या प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी के परीक्षण करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा हुआ है। फिर भी, उसने इस साल जनवरी में अपना चौथा परमाणु परीक्षण किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending