Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डीपीआरके का प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे के लिए रवाना

Published

on

डीपीआरके का प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे के लिए रवाना

Loading

डीपीआरके का प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे के लिए रवाना

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में चीन की तीन दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गया। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख री सू योंग सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य हैं। वह पार्टी की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष और पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निदेशक भी हैं।

री ने अप्रैल 2014 से मई 2016 तक देश के विदेश मंत्री के रूप में सेवा दी है। इसके बाद उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक ब्यूरो में चुना गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending