Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में शियाओं के काफिले पर आत्मघाती हमले में 112 मरे

Published

on

Loading

आत्मघाती हमले में 112 लोगों ने तोड़ा दम

दमिश्क। उत्तरी सीरिया में शिया विस्थापितों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढक़र 112 हो गई है। एक निगरानीकर्ता समूह ने रविवार को यह जानकारी दी।

आत्मघाती हमले, 112 मरे, सीरिया, विस्फोटकों से भरे ट्रक को उड़ाया

यह भी पढ़ें- सीरिया में 24 घंटों में 14 बार सीजफायर का उल्लंघन : रूस

अलेप्पो के विद्रोही नियंत्रित राशीदीन क्षेत्र में 5,000 सरकार-समर्थित शिया अलेप्पो के सरकार नियंत्रित इलाकों में सुरक्षित पहुंचने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। सरकार और विद्रोहियों के बीच के समझौते के तहत उन्हें ले जाया जाना था। इस बीच एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ट्रक के साथ खुद को उड़ा दिया। इसमें 112 लोगों की मौत हो गई।
ईरान, तुर्की और कतर की निगरानी में हाल ही में विद्रोहियों और सरकार के बीच यह समझौता हुआ था। इसे इदलिब प्रांत के कफराया और फोआ कस्बों से सरकार-समर्थित लोगों की सुरक्षित निकासी और सरकार-नियंत्रित इलाकों में पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending