Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटे की हत्या की

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने छोटी बात पर हुए विवाद के दौरान अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में मोहम्मद इजराइल और उसके बेटे मोहम्मद मुनव्वर के बीच रविवार रात उनके घर में छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ।

इजराइल ने अपने बेटे मुनव्वार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया और घटनास्थल से भाग गया। परिवार के अन्य सदस्य मुनाव्वर को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बाद में इजराइल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending