Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : लंदन का कारनामा दोहराने उतरेंगे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

Published

on

रियो

Loading

रियोरियो डी जनेरियो| भारतीय बैडमिंटन दल ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में गुरुवार को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगा। पूरे देश को उनसे पदक की उम्मीद है और वह भी चाहेंगे की इस बार लंदन ओलम्पिक में मिली सफलता को न सिर्फ दोहराया जाए बल्कि उसमें इजाफा भी किया जाए। रियो सेंटर के चौथे पवेलियन में भारतीय खिलाड़ी अपनी किस्मत अजमाएंगे। इस बार भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे हैं।

लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली देश की शीर्ष महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुकीं पी. वी. सिन्धु ने महिला एकल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुषों की एकल स्पर्धा में जगह बनाई है।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी पदक दिलाने की कोशिश करेंगे। वहीं एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा महिला युगल में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगी। हालांकि, मिश्रित युगल में भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक में क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं।

सायना इस बार अपने पदक का रंग बदलने को बेताब हैं। सायना का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी लोहायन्नी विसेंटे से होगा। यह दोनों खिलाड़ी महिला एकल के ग्रुप-जी में स्पर्धा करेंगी। वहीं भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर रहीं सिंधु अपने पहले मैच में ग्रुप-एम में हंगरी की लॉरा सारोसि से भिड़ेंगी।

भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला और अश्विनी विश्व की सर्वोच्च वरीय जोड़ी जापान की ए. ताकाशाशी और एम. माटसुटोमो का सामना करेगी। मनु और सुमीत भी पदक के लिए काफी पसीना बहा रहे हैं। यह भारतीय पुरुष युगल जोड़ी इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेन्द्र सेतीआवान के खिलाफ रियो में अपने अभियान का आगाज करेगी।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending