Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में ऑटो रिक्शा की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Published

on

टक्कर

Loading

टक्करनई दिल्ली| पश्चिमी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक ऑटो रिक्शा की टक्कर से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह पांच बजे सुभाष नगर क्षेत्र में हुई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) पुष्पेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया, “मृतक की पहचान मतबूल के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पीछे से आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी थी।”

बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस को सूचित किए जाने तक मतबूल लगभग एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। जबकि घटनास्थल से सरकारी अस्पताल महज 500 मीटर की दूरी पर था।

अधिकारी ने बताया, “मतबूल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हम रिक्शा चालक की तलाश कर रहे हैं, जिसकी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।”

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चालक टक्कर के बाद रिक्शा से बाहक निकलकर देखता है कि उसके वाहन को कोई क्षति तो नहीं हुई है। इसके बाद जमीन पर पड़े दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की अनदेखी कर भाग जाता है।

पुलिस ने कहा कि मतबूल ई-रिक्शा चालक थे और रात में वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे।

वह पश्चिमी दिल्ली के तिहार गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending