Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर आत्मसमर्पण कर सकते हैं

Published

on

भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर आत्मसमर्पण कर सकते हैं

Loading

भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर आत्मसमर्पण कर सकते हैंलखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित हुए नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी खारिज होने के बाद वह आत्मसमर्पण कर सकते हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी तेज कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ अगस्त को होनी है।

लखनऊ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजिल सैनी ने बताया कि दो-तीन दिन में पुलिस अदालत से दयाशंकर के खिलाफ कुर्की का आदेश हासिल कर लेगी। कुर्की के आदेश जारी होने पर दयाशंकर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसे में समर्पण करने के अलावा उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस टीम सादे कपड़ों में अदालत के आसपास तैनात की गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद दयाशंकर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करायी गई थी, जिसके बाद से ही दयाशंकर सिंह फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस मामले में दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने भी मायावती और बसपा नेता नसीमुददीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending