Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

माल्या को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश

Published

on

माल्या को 29 जुलाई को पेश होने का आदेश

Loading

माल्या को 29 जुलाई को पेश होने का आदेशमुंबई| मुंबई की एक विशेष अदालत ने कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या को धन की हेराफेरी से संबंधित एक मामले में 29 जुलाई को पेश होने का आदेश बुधवार को जारी किया। विशेष न्यायाधीश पी.आर. भावके ने माल्या को 29 जुलाई को पूर्वाह्न् 11 बजे न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया। वह फिलहाल ब्रिटेन में हैं।

मुंबई के समाचार-पत्रों में पेशगी के लिए प्रकाशित विज्ञापन में न्यायाधीश भावके ने कहा है कि माल्या ने धन की हेराफेरी रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत दंडनीय अपराध किया है।

माल्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह विफल रहा, क्योंकि वह दक्षिण मुंबई में दिए गए किंगफिशर एयरलाइंस (माल्या की बंद हो चुकी कंपनी) के पते पर नहीं मिले।

विशेष अदालत ने इस पर सहमति जताई कि माल्या फरार हो गए हैं और गिरफ्तारी वारंट से बचने के लिए वह खुद को छिपा रहे हैं।

अदालत ने इस माह की शुरुआत में उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

माल्या (60) ने विभिन्न बैंकों से 9,000 करोड़ रुपये ऋण लिए हैं। वह राजनयिक पासपोर्ट पर दो मार्च को एक व्यावसायिक दौरे पर भारत से रवाना हुए थे और फिलहाल वह ब्रिटेन में रह रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय भारत-ब्रिटेन पारस्परिक विधिक सहायता संधि (एमएलएटी) के जरिए माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending