Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान के बयान से इत्तेफाक नहीं रखता आईओए

Published

on

सलमान के बयान से इत्तेफाक नहीं रखता आईओए

Loading

सलमान के बयान से इत्तेफाक नहीं रखता आईओएनई दिल्ली| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का कहना है कि वह महिलाओं को लेकर सुपरस्टार सलमान खान के विवादस्पद बयान से कोई इत्तेफाक नहीं रखता। आईओ के मुताबिक यह पूरी तरह सलमान के निजी विचार हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान को आईओए द्वारा रियो ओलम्पिक के लिए भारत के सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में आईओए के महासचिव राजीव मेहता से जब अभिनेता के विवादस्पद बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “सलमान के बयान से आईओए कोई इत्तेफाक नहीं रखता है और यह उनके निजी विचार हैं। इससे ओलम्पिक खेलों में उन्हें देश के सद्भावना दूत बनाए जाने के फैसले से कोई लेना-देना नहीं है।”

हाल ही में सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के संदर्भ में अपने बयान में कहा था कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान ‘दुष्कर्म की शिकार महिला जैसा महसूस होता था, क्योंकि वह इतने थक जाते थे कि शूटिंग के बाद उनके लिए चलना फिरना और खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता था।’

सलमान के इस बयान को लेकर अभिनेता की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई। इसके साथ ही हरियाणा में 10 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक युवती ने अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान के इस बयान पर संज्ञान लिया है और उनसे एक सप्ताह के भीतर माफी मांगने को कहा है। सलमान के इस बयान को लेकर उनके पिता और मशहूर फिल्म कथाकार सलीम खान सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending