Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में 6 सिलेंडर बम बरामद

Published

on

बिहार में 6 सिलेंडर बम बरामद

Loading

बिहार में 6 सिलेंडर बम बरामद

गया| बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने शनिवार को छह सिलेंडर बम बरामद किए। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान के दौरान विश्वनाथपुर गांव के एक सुनसान घर से छह सिलेंडर बम बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उक्त सभी बम नक्सलियों द्वारा यहां छिपाकर रखे गए थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुमार ने बताया कि उक्त घर किसका है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending