Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संगठन दुरुस्त करने में जुटीं मायावती, कई के प्रभार बदले

Published

on

उत्तर प्रदेश में 2017 में विस चुनाव, बसपा प्रमुख मायावती, अशोक सिद्धार्थ, राम कुमार कुरील

Loading

उत्तर प्रदेश में 2017 में विस चुनाव, बसपा प्रमुख मायावती, अशोक सिद्धार्थ, राम कुमार कुरील

mayawati

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने संगठन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी बसपा के एक नेता ने बुधवार को दी। मायावती ने बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को अलीगढ़ एवं आगरा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

उनके पास पहले से ही लखनऊ का प्रभार है। सिद्धार्थ से कानपुर का प्रभार वापस लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राम कुमार कुरील को दे दिया गया है। कुरील को पहले से ही चित्रकूट और झांसी क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending