Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से संभव : नकवी

Published

on

Loading

नई दिल्ली

राज्यसभा चुनाव : कटारे को डाक मतपत्र जारी करने का आदेश

| केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है और इस दौरान जीएसटी व कुछ अन्य महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे।

नकवी ने कहा, “पहले ऊपरी सदन में भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी सांसदों की संख्या एक समस्या थी, लेकिन चूंकि हाल के राज्यसभा चुनाव में हमने सदन में अपनी संख्या बढ़ाई है, लिहाजा इस बार जीएसटी सहित सभी महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा में अकेले भाजपा के पास 54 सदस्य हैं और सदन में राजग सदस्यों की कुल संख्या 62 हो गई है तथा 10 अन्य निर्दलीय सदस्यों ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपना समर्थन जाहिर किया है।

नकवी ने कहा, “जहां तक जीएसटी का सवाल है, तो कांग्रेस के अधिकांश सदस्य इसके पक्ष में हैं।”

नकवी ने कहा कि संसद सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है।

उन्होंने कहा, “संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति संसद के मानसून सत्र की सही तिथि अभी तय नहीं कर पाई है।” उन्होंने कहा कि समिति की बैठक 29 जून को होने वाली है, जिसमें तिथि तय की जाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending