Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

धान खरीद में बिहार कई राज्यों से पीछे : पासवान

Published

on

Loading

पटना| केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को यहां कहा कि बिहार धान खरीद के मामले में अन्य कई राज्यों से पीछे है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में धान की खरीद का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। बिहार सरकार ने भी 25 नवंबर से ही धान की खरीद शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मात्र 750 टन ही धान खरीद की गई है। दूसरी ओर पंजाब में 23 दिसंबर तक 116 लाख टन की खरीद हो चुकी है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पासवान ने कहा कि धान की खरीद की अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए बिहार सरकार को बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिए गए हैं। ग्रेड ‘ए’ के लिए प्रति क्विंटल 1400 रुपये और सामान्य धान के लिए 1360 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गोदाम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान तक चावल ले जाने के लिए अनुदान देती है। बिहार सरकार ने अभी तक कुल 115818 करोड़ रुपये की मांग की है, जबकि सरकार की वस्तुस्थिति यह है कि जनवरी 2014 से सितंबर 2014 तक का बिल नवंबर में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि होना यह चाहिए कि प्रत्येक तीन महीने में बिल भेज दिया जाए।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending