Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शिंजो आबे की अपील, श्रमिकों का वेतन बढ़ाएं उद्यमी

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश के उद्योगपतियों से देश की मजबूती के लिए श्रमिकों के वेतन में वृद्धि करने की अपील की है। यह बात गुरुवार को मीडिया में आई। एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, आबे गुरुवार को जापान व्यवसायी संघ के कार्यकारी सदस्यों से बात कर रहे थे।

आबे ने हाल में सरकार, श्रमिक और व्यवसायी संघों के बीच हुए समझौते को लागू करने के लिए उद्योगपतियों से अपील की।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आने वाले वर्षो में लगातार वेतन वृद्धि करनी होगी।

आबे ने कहा की मांग बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए उनका नया मंत्रिमंडल शनिवार को आर्थिक पैकेज तैयार करेगा।

उन्होंने अपनी आगामी योजना के बारे में कहा कि उनकी सरकार कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र में नियामकीय सुधार के लिए कानून बनाएगी।

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से महिलाओं की क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने और प्रबंधकीय पदों पर उनकी प्रोन्नति करने की अपील भी की।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending