Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेघालय में हिंदुओं व ईसाइयों ने मिलकर मनाया क्रिसमस

Published

on

Loading

शिलांग| मेघालय में ईसाइयों ने गुरुवार को उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं और उपहार दिए। ईसाई बहुल उत्तरपूर्वी राज्य मेघालय में ईसा मसीह के जन्मदिन के जश्न में हिंदुओं ने भी भाग लिया।

राजधानी शिलांग में बिशप और पादरियों ने विभिन्न ईसाई संप्रदायों के चर्चो में प्रार्थना सभाओं की अगुआई की और धर्मोपदेश दिए।

शिलांग के मुख्य चर्च के प्रधान पादरी रेवरेंड डोमिनिक जाला ने नाजारेत अस्पताल में आधी रात को क्रिसमस की प्रार्थना की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने लैटकोर इलाके में स्थित संत जोसेफ चर्च में प्रार्थना सभा की अध्यक्षता की।

अपने उपदेश में जाला ने लोगों से सर्वभौमिक प्रेम और भाईचारे के आदर्शो को बनाए रखने की अपील की।

सभी चर्च, मिशनरी स्कूल और संस्थानों को रंगबिरंगी पट्टिकाओं और रोशनियों से सजाया गया है।

हिंदुओं ने भी अपने तरीके से क्रिसमस मनाया। हिंदू धार्मिक संगठनों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल पूजा समिति ने क्रिसमस मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

रामकृष्ण मिशन ने शिलांग में हिंदू शैली में क्रिसमस मनाया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार किया और ईसा मसीह की पूजा की।

राज्य में क्रिसमस के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां और उपहार दिए। लोग अपने रिश्तेदारों के घर उनसे मिलने जा रहे हैं। बच्चों के लिए खेलकूद और सामुदायिक भोजों का आयोजन किया जा रहा है। मेघालय की 80 फीसदी जनसंख्या ईसाई है।

विभिन्न राजनीति पार्टियों के नेताओं ने भी लोगों को क्रिसमस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने राज्य के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा, “एक बार फिर से शांति, प्रेम और सद्भावना का मौसम क्रिसमस आया है। मैं कामना करता हूं कि हमारे प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन हमारे दिलों में शांति, प्रेम, आशा और सद्भावना भर दे। यही क्रिसमस की सच्ची भावना है।”

मेघालय के राज्यपाल के.के. पॉल ने कहा कि क्रिसमस की भावना और उत्साह राज्य के हर नागरिक के जीवन में शांति, भाईचारा, समृद्धि और खुशहाली दे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending