Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में पोर्ट सिटी परियोजना को तत्काल शुरू करने की मंजूरी

Published

on

श्रीलंका में पोर्ट सिटी परियोजना को तत्काल शुरू करने की मंजूरी

Loading

श्रीलंका में पोर्ट सिटी परियोजना को तत्काल शुरू करने की मंजूरी

कोलंबो। श्रीलंका ने राजधानी कोलंबो में अरबों डॉलर की पोर्ट सिटी परियोजना पर तत्काल दोबारा काम शुरू करने को मंजूरी दे दी और सरकार ने सोमवार को आधिकारिक रूप से चीनी निवेशकों को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि एक साल पहले इस परियोजना को रद्द कर दिया गया था। श्रीलंका के बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्रालय ने कंपनी सीएचईसी पोर्ट सिटी कोलंबो (प्राइवेट) लिमिटेड को लिखे गए एक आधिकारिक पत्र में कहा कि कंपनी तत्काल परियोजना पर काम दोबारा शुरू कर सकती है।

पत्र के मुताबिक, “नौ मार्च 2016 को हुई बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने इस परियोजना को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी।” गौरतलब है कि 1.4 अरब डॉलर की लागत से बनने वाली दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। इसे पिछली सरकार के तहत सितंबर 2014 में शुरू किया गया था।

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना की नई सरकार ने पिछले साल मार्च में इस परियोजना को रद्द कर दिया था। नई सरकार का कहना था कि इस परियोजना की समीक्षा करने की जरूरत है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending