Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ, रणवीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Published

on

Loading

मुंबई| अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह को शुक्रवार को यहां स्क्रीन अवॉर्ड्स 2016 में संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अमिताभ को यह अवॉर्ड ‘पीकू’ में उनके किरदार के लिए दिया गया, तो रणवीर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए यह पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को ‘पीकू’ में उनके शानदार अभिनय के लिए मिला।

वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शाहरुख खान को फिल्म ‘दिलवाले’ के लिए लोकप्रिय अभिनेता और दीपिका को ‘बाजीराव-मस्तानी’ के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

अभिनेता इरफान खान ने जूरी च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता, जबकि कल्कि कोच्लिन ने जूरी च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया।

इस भव्य कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, सुभाष घई, शबाना आजमी और ऋषि कपूर जैसे कई कलाकार उपस्थित हुए।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending