मुख्य समाचार
26 अक्टूबर 2015 का राशिफल
मेष- आपको यर्थात व कल्पनाओं के मध्य सामंजस्य बिठाना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी चिन्ताओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सही निर्णय लेने के लिए शांत मन से चिन्तन करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है।
वृष- भाग्य लक्ष्य प्राप्ति में आपकी सहायता करेगा। किसी प्रकार की हिचकिचाहट मन में न लाएं। यदि खानपान का ध्यान रखेंगे तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हास्यपूर्ण तरीके से आप अधिकतर समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।
मिथुन- समस्याएं सुलझाने में आप सक्षम रहेंगे। आपको यह भली प्रकार पता है कि आगे कैसे बढ़ना है। तरल पदार्थ का सेवन अधिक से अधिक करें। स्वयं को अपने लक्ष्य से भटकने न दें।
कर्क- आपकी संवेदना आपके किसी प्रियजन की समस्या समझने में सहायता होगी। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। अपने धैर्य व संयम का आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा।
सिंह- यर्थात का सामना करना कठिन होगा। चले आ रहे विवादों को कुछ विराम दें। स्वयं को दूसरों के अनचाहे प्रभाव तले आप दबा हुआ पाएंगे। आर्थिक रूप से समय कुछ कठिनाई भरा हो सकता है।
कन्या- आप छोटी यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। योग्यताएं व अनुभवी व्यक्तियों की संगत का शुभ प्रभाव पड़ेगा। प्रियजन से सहयोग की प्राप्ति होगी। अपने व्यवहार से आप अपने साथी को कष्ट पहुंचा सकते हैं।
तुला- कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। तनाव के कारण मन कुछ अशांत रहेगा। स्वयं के विश्राम हेतु कुछ समय अवश्य निकालें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कुछ भी कहने से पूर्व भली प्रकार विचार अवश्य कर लें।
वृश्चिक – दूसरों के लिए कार्य करके आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। किसी भी कार्य में अति करने से बचें। आपको रोजमर्रा के कार्यों से रुकावट महसूस होगी। आर्थिक संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु- आप जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं। आपके हास्य परिहास से आसपास का वातावरण सुख रहेगा। वार्तालाप से भविष्य के लिए नवीन योजनाएं बनेंगी। आर्थिक रूप से अच्छा दिन रहेगा।
मकर- भाग्यवश लक्ष्य प्राप्ति होगी। अवसर का लाभ उठाएं। खानपान में सावधानी रखें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक मार्ग में यात्रा करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ- आपको भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनानी चाहिए। हानिकारक पदार्थों का सेवन न करें। बोलने से पूर्व शब्दों का उचित चयन करें। रोजगार की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन- आपके आसपास काफी व्यस्ततापूर्ण स्तिथियों रहेंगी। इच्छित सहयोग की प्राप्ति होगी। मित्रता सुखद रहेगी। आप दूसरों की गलतियों को सरलतापूर्वक क्षमा कर सकेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे।
नेशनल
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।
पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।
-
ऑटोमोबाइल15 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल20 hours ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल21 hours ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील