मुख्य समाचार
22 सितंबर 2015 का राशिफल
मेष- प्रातःकाल से कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर तक कुछ राहत मिलेगी। कोई रिश्तेदार साथ काम करने का सुझाव दे सकता है। अवसर आपके लिये लाभदायक रहेगा। परिवार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृष- सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भावनात्मक रूप से आप काफी दृढ़ महसूस करेंगे। दोपहर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिसके चलते योजनाओं में फेर बदल करना पड़ सकता है। भविष्य के लिए कार्यसंबंधी योजना बना सकते हैं।
मिथुन- यदि आप अपने विचार अपने मित्रों पर जबरन लागू करना चाहेंगे तो विवाद हो सकता है। समझदारी से काम लेते हुए दूसरों के मत का सम्मान करें। किसी निराशापूर्ण स्थिति से निपटने में मित्र आपकी सहायता करेंगे।
कर्क- आप अपने प्रियजन के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप आज काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
सिंह- आप भावनात्मक रूप से कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना होगा। अपने ज्ञान व अनुभव के आधार पर भविष्य की योजना बनाएं। लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या– नया कार्य आरंभ करने के लिए व नई जिम्मेदारियों के लिए दिन काफी अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आप सफल रहेंगे। आपका चुम्बकीय व्यक्तित्व आपको आकर्षण का केन्द्र बनाएगा। सायंकाल में कुछ परेशान कर देने वाली सूचना प्राप्त होगी।
तुला- किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्रों व प्रियजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दिन में परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ विवाद हो सकता है। धैर्य रखें स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
वृश्चिक- आज आपको कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी आर्थिक मुद्दे को हल करना पड़ सकता है। अपने मन की बात सुने व उसके अनुसार ही कार्य करें।
धनु- आज आप अधिकतर कागजी कार्यवाही में व्यस्त रहेंगे। सायंकाल का समय आप प्रियजन के साथ व्यतीत करेंगे। भविष्य के लिए आप कारगर योजना बना सकते हैं जिन पर जल्दी ही अमल होगा।
मकर- आप किसी लाभकारी कार्य की योजना बना सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में काफी सुधार होगा। अचानक कुछ अतिथियों के आगमन से मन प्रसन्न होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।
कुभ- सामाजिक जीवन में काफी परिवर्तन हो सकते हैं। किसी मित्र के साथ छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य आपके साथ है इसका पूरा लाभ उठाएं। आपके प्रयासों का पूरा लाभ आपको शीघ्र ही प्राप्त होगा।
मीन- आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपकी प्रदोन्नति के योग भ्ज्ञी बन रहे हैं। जिम्मेदारियों के साथ साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। अपने प्रियजनों की सलाह अवश्य सुनें।
नेशनल
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।
पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।
-
ऑटोमोबाइल5 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल1 day ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल1 day ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल1 day ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल1 day ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था: पीएम मोदी