Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

65 साल में भाजपा राज्‍यसभा में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Published

on

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, लोकसभा, राज्यसभा, कांग्रेस

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस तरह भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व के 65 साल के इतिहास को तोड़ दिया है।

राज्यसभा में अब भाजपा के 58 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास सिर्फ 57 सांसद हैं। मध्य प्रदेश के सम्पतिया उइके के राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के राज्यसभा में 57 सांसद हैं। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद भाजपा अब भी राज्यसभा में बहुमत हासिल करने से दूर है। इस माह पश्चिम बंगाल और गुजरात की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की छह और गुजरात में तीन सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों के लिए अगले हफ्ते चुनाव होना है। संपतिया उइके नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री अनिल दवे की जगह राज्यसभा भेजे गए हैं। उइके ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। दवे का इसी साल मई में निधन हो गया था।

बता दें कि 2014 में हुए आम चुनाव को जीतकर भाजपा पहले ही लोकसभा में बड़ी पार्टी बन चुकी है। लोकसभा में भाजपा के पास 281 सांसद हैं।

कांग्रेस 45 सांसदों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे और चौथे नंबर पर तमिलनाडु की दो पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके है। कांग्रेस 2018 तक सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी राज्यसभा में रहती, लेकिन उसके दो सदस्यों की मौत होने के बाद संख्या कम हो गई।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending