Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बालीवुड ने भारत रत्न कलाम को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

मुंबई| पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नहीं रहे। कुछ लोगों के अनुसार वह बच्चों जैसे निश्छल और मिलनसार स्वभाव के थे और इस कारण सबके चहेते थे। कुछ का मानना है कि उनके प्रेरणात्मक विचार और काम ने उन्हें विज्ञान की दुनिया का चमकता सितारा बनाया था। राजनीति में आए बिना राजनेता बने ‘भारत रत्न’ कलाम का सोमवार शाम शिलांग में निधन हो गया।बॉलीवुड हस्तियों ने कलाम को याद करते हुए ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि और आखिरी सलाम भेजा।

अमिताभ बच्चन : तेज दिमाग, बच्चों जैसा स्वभाव, सादा जीवन और सबके चहेते.. पूर्व राष्ट्रपति नहीं रहे।शाहरुख खान : गुरदासपुर आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर दुखी था और अब डॉक्टर कलाम का चला जाना। अल्लाह सबको शांति दे।

सलमान खान : कलाम साहब से मिलने का कभी मौका नहीं मिला, पर दिल में उनके लिए हमेशा प्यार और सम्मान रहा। एक वैज्ञानिक के रूप में और एक राष्ट्रपति के रूप में कलाम साहब देश में कई पीढ़ियों की सच्ची प्रेरणा रहे। जब आपका दिल कहता है कि किसी से मिलना है, देर मत कीजिए। मैं हमेशा से कलाम साहब से मिलना चाहता था। मुझे कोशिश करनी चाहिए थी। मेरा दुर्भाग्य। भारत कलाम साहब को याद करेगा।

प्रियंका चोपड़ा : कहते हैं कि एक ही इंसान में अच्छाई और महानता विरले ही मिलती है, डॉक्टर कलाम दोनों के प्रतीक थे। भारत का बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ए. आर. रहमान : डॉक्टर कलाम जब आप राष्ट्रपति बने, आपने भारतीयों को ‘उम्मीद’ के नए मायने दिए। आज हमने एक महान नेता को खो दिया, जिन्होंने हमें यह एहसास कराया था कि हम एक महान देश के वासी हैं।

अनुपम खेर : डॉक्टर कलाम आपकी बुद्धिमता, आपके प्रेरणादायक जीवन, आपकी उदारता, आपकी देशभक्ति और आपकी शिक्षा के लिए धन्यवाद।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending