Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण को 43वें जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं

Published

on

मुंबई,दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,सहायक निर्देशक करियर,वरुण धवन, दीया मिर्जा, प्रीति जिटा,निमरत कौर, आफताब शिवदासानी, मनीष पॉल, इमरान हाशमी, मिलाप जावेरी, बिपाशा बसु, सोफी चौधरी, नेहा धूपिया, तनीषा मुखर्जी, शानो शर्मा, पुनीत मल्होत्रा, शिरीष कुंदर,फिल्मकार करण जौहर,अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा,सिद्धार्थ मल्होत्रा,श्रद्धा कपूर

Loading

मुंबई | फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से बतौर सहायक निर्देशक करियर की शुरुआत करने वाले फिल्मकार करण जौहर सोमवार को 43 साल के हो गए। उन्हें अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

-अभिषेक बच्चन : बड़े भाई, दोस्त और एक महान व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

-सिद्धार्थ मल्होत्रा : जन्मदिन मुबारक हो करण। ढेर सारा प्यार।

-श्रद्धा कपूर : जन्मदिन की ढेरों बधाइयां करण जौहर। कभी नहीं खत्म होने वाली खुशी, सफलता और हिट फिल्मों की ढेर सारी शुभकामनाएं।

-आलिया भट्ट : मेरे पसंदीदा करण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इनके अलावा वरुण धवन, दीया मिर्जा, प्रीति जिटा, निमरत कौर, आफताब शिवदासानी, मनीष पॉल, इमरान हाशमी, मिलाप जावेरी, बिपाशा बसु, सोफी चौधरी, नेहा धूपिया, तनीषा मुखर्जी, शानो शर्मा, पुनीत मल्होत्रा, शिरीष कुंदर और जैकी भगनानी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending