Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत सरकार ने जारी की अनलॉक 03 की गाइडलाइन

Published

on

Loading

भारत सरकार ने अनलॉक 3 की गाइडलाइन जारी की हैं।31 अगस्त तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखे जाएंगे।

सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, बार, ऑडिटोरियम ये सब चीजे बंद रहेंगे।राहत की खबर ये है कि योग क्लास और जिम 5 अगस्त से दिए गए मानकों का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राम मंदिर भूमिपूजन की तारीख है अशुभ, जानिए वजह

अनलॉक 03 में उड़ाने, मेट्रो रेल सेवा बंद रहेगी साथ ही सामाजिक, राजनैतिक व अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे।

31 अगस्त तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहेगा।लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।फिलहाल यात्रा के लिए किसी विशेष परमिशन की जरूरत नहीं है।

#unlock3 #corona #covid19 #lockdown

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending