Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कोरोनाः गरीबों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, 25 हजार मजदूरों की करेंगे मदद

Published

on

Loading

मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश 21 दिनों के लिए बंद है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रोज मजदूरी करके पेट पालने वाले लोगों को हो रही है।

अब इन मजदूरों के लिए सलमान खान मसीहा बनकर सामने आए हैं। सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों को पैसों की मदद देने का फैसला किया है।

Federation of Western Indian Cine Employees (FWICE) के मुताबिक, सलमान खान ने इंडस्ट्री के 25000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रूप से मदद करने का प्रण लिया है।

सलमान ने अपने NGO बीइंग ह्यूमन के जरिए मजदूरों की मदद करेंगे। FWICE के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी ने बताया कि सलमान खान अपने NGO बीइंग ह्यूमन के जरिए उनके आर्गेनाईजेशन तक पहुंचे और मजदूरों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा, ‘सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आया है। उन्होंने हमें तीन दिन पहले कॉल किया था। हमारे पास 5 लाख मजदूर हैं, जिनमें से 25000 को आर्थिक मदद की बेहद जरूरत है।

बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने कहा कि वे उन सभी मजदूरों का ख्याल रखेंगे। उन्होंने इन 25000 मजदूरों की अकाउंट डिटेल्स मांगीं हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि मदद के पैसे सीधा मजदूरों के पास पहुंचे।’

तिवारी ने आगे बताया, ‘उन मजदूरों के अलावा 4,75,000 मजदूर हमारे पास और हैं, जिनको हम सपोर्ट कर रहे हैं। ये लोग एक महीने तक अपना काम चला सकते हैं। हमने उनके लिए राशन इकट्ठा किया है, लेकिन दुर्भाग्य से वे इसे लेने यहां नहीं आ सकते। तो हम इसे उनतक पहुंचाने के रास्ते ढूंढ रहे हैं।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending