Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती हैं खाने की ये 5 चीजें, आज ही करें इस्तेमाल!

Published

on

Loading

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। इस खतरनाक वायरस से दुनिया में लाखों लोगों की जान जा चुकी है।

यह वायरस मानव शरीर में घुसकर धीरे-धीरे कई अंगों को प्रभावित कर देता है जिससे लोगों की मौत भी हो जाती है। इस वायरस से बचने के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन नहीं उपलब्ध है लेकिन संक्रमित लोगों से दूर रहकर और साफ-सफाई से इससे बचा जा सकता है।

यह वायरस उन लोगों पर सबसे ज्यादा हावी हो जाता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में आज हम आपको उन पांच खाने की चीजों के बारे में बताएंगे जिससे इस खतरनाक वायरस से लड़ने में मदद करती है।

स्वतंत्रता दिवस 2020 : आखिरी क्यों लाल किले पर ही पीएम फहराते हैं तिरंगा ?

लाल शिमला मिर्च- खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च दोगुना विटामिन सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है। इम्यून सिस्टम बढ़ाने के अलावा, विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। बीटा कैरोटीन आपकी आंखों को सही रखता है।

ब्रोकली- ब्रोकली में ब्रोकली में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी पाए जाते हैं। ब्रोकोली सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियमस कार्बोहाइड्रेट और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

अदरक- अदरक में भई कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें। सौंफ या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। दिन में 3-4 बार अदरक का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।

लहसुन- लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप या सलाद के अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। एक चम्मच शहद के साथ लहसुन का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।

पालक- पालक में ना सिर्फ विटामिन सी बल्कि कई एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन भी होता है जो हमारे शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ब्रोकली की तरह पालक भी उतना ही सेहतमंद होता है। इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसे पूरी तरह ना पकाएं।

#Corona #covid19 #newdelhi #health #healthylife

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending