Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में हिंसा के बीच हिंदू लड़की की शादी में ढाल बनकर खड़े रहे मुसलमान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा के बीच एक ऐसी पॉजिटिव खबर सामने आई है जिससे आपको यकीन हो जाएगा कि इतने तनाव के बावजूद लोगों में इंसानियत अभी भी बाकी है।

दरअसल, दिल्ली में हो रही हिंसा के बीच एक हिन्दू लड़की की शादी थी। परिवार शादी रद्द करने के लिए मजबूर था। लेकिन तभी कुछ मुस्लिम पड़ोसी आए।

उन्होंने हिंदू परिवार की मदद की और इंसानियत की मिसाल पेश की। हम बात कर रहे हैं सावित्री प्रसाद की। 23 साल की सावित्री की 25 फरवरी को शादी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में रो रही थी।

बाहर हिंसक भीड़ बवाल काट रही थी। शादी का आयोजन उसी दिन था। सावित्री ने बताया कि उनके कुछ मुस्लिम पड़ोसी उनके साथ थे। वो सामने आए और उन्होंने उनकी मदद की। हालांकि उनकी शादी मंगलवार को नहीं बल्कि बुधवार के दिन हुई। यह बताते-बताते सावित्री भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू आने लगे।

सावित्री के पिता भोदय प्रसाद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका घर उस गली के पास ही है, जहां दंगे भड़के थे। लेकिन उनके घर कुछ नहीं हुआ। इलाके के लोग उनके साथ थे।

उन्होंने बताया कि जब वो छत पर गए तो चारो ओर धुआं ही धुआं दिख रहा था। वो कहते हैं, ‘हमें नहीं पता कि इस दंगे के पीछे कौन है। पर वो हमारे पड़ोसी नहीं हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम में बहुत प्यार है।’

 

प्रादेशिक

बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published

on

Loading

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में गुरुवार देर रात एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव की है। यहां गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान शादी में लोग आतिशबाजी चला रहे थे। इसी बीच किसी तरह आतिशबाजी की चिंगारी से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया।

घर में रखे गैस सिलेंडर तक आग पहुंच गई और कुछ देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद दरवाजे पर रखे डीजल के ड्रम में भी आग लग गई, जिससे मामला और भयावह हो गया। देखते ही देखते पूरे घर में आग की लपटें विकराल हो उठीं। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Continue Reading

Trending